रविवार, 2 नवंबर 2025

आजमगढ़ : अवनीश सिंह चंदेल हुए प्रयागराज में गंगा पुत्र रत्न अवार्ड से सम्मानित

शेयर करें:

  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
 दो टूक ,आजमगढ़ । पर्यावरण संरक्षण, समाजिक जिम्मेदारी और जन-जागरण की दिशा में निरंतर उल्लेखनीय योगदान के लिए तहसील क्षेत्र सुदनीपुर निवासी भागीरथ सहयोग सेवा संस्थान के संस्थापक , राष्ट्रीय सचिव अवनीश सिंह चंदेल को प्रयागराज में  गंगा पुत्र रत्न अवार्ड से सम्मानित गया गया।
यह सम्मान उन्हें देश के प्रख्यात पर्यावरणविद्, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी और संस्थापक हेेस्को देहरादून द्वारा प्रदान किया गया। गौर तलब है कि अवनीश सिंह चंदेल वर्षों से वृक्ष ही जीवन, दाना पानी अभियान, हर घर हरियाली और घाट स्वच्छता मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, ग्रामीण इलाकों और आम जनमानस को प्रकृति संरक्षण की मुख्य धारा से जोड़ते रहे हैं। संस्था के माध्यम से देशभर में विशाल पैमाने पर पौधारोपण, नदी-घाटों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता, जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण की मुहिम लगातार मजबूत हो रही है।
इस सम्मान से संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और पर्यावरण प्रेमियों में  उत्साह है। अवनीश सिंह चंदेल ने कहा कि अगर कोई कार्य मेहनत और ईमानदारी से किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती है। इस सम्मान से सम्मान समाज में प्रकृति, नदियों और हरियाली के प्रति कर्तव्य बोध एवं जिम्मेदारी को और अधिक प्रबल करेगा।