सिद्धेश्वर पाण्डेय
दो टूक ,जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सम्मनपुर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक राम जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी तमाम कथाओं को प्रस्तुत करते हुए सबके कल्याण की प्रार्थना की। 21 नवंबर को आरंभ कथा का कल आखिरी दिन था, यही कारण था कि दूर-दूर के लोग कथा में शामिल हुए। कथा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे), सोइथा के ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी डॉ उमेश तिवारी, डॉ आलोक कुमार दुबे, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे, पंडित परमानंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, गिरीश चंद्र मिश्रा, विनोद तिवारी, स्कूल प्रबंधक विभव पाठक, ब्राह्मण सभा के श्री प्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान हरसू पाठक, समाजसेवी अनिल कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिवारी, रामधारी तिवारी, चंद्रप्रकाश दुबे, सुभाष चंद्र दुबे, रविकांत जायसवाल, काशीनाथ तिवारी, समाजसेवी महेंद्र सेठ, आनंद सेठ, आदिनाथ तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि का समावेश रहा। मुख्य यजमान बद्रीनारायण तिवारी और उनकी धर्मपत्नी अनीता तिवारी ने पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की कामना की। कथा के समापन पर गणमान्य लोगों का कथा व्यास राम जी महाराज के हाथों अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। आयोजन समिति की तरफ से विजयनारायण तिवारी, जयनारायण तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में कथा के आयोजक डीएस तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
