बुधवार, 12 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर। थाना दादरी पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने लुहारली गांव की तरफ नहर वाले रास्ते से अभियुक्त मोहित भाटी पुत्र राजकुमार (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम लुहारली, थाना दादरी को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना दादरी पर मु0अ0सं0 0613/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध असलहा रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।।