गौतमबुद्धनगर: भाजपा नेताओं की रणनीतिक बैठक में संगठन सशक्तिकरण और जनसेवा पर जोर!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक आज ईटा-1 स्थित भाजपा नेता बृजपाल राठी प्रधान के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ दादरी के लोकप्रिय विधायक तेजपाल नागर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनता से जुड़ाव को और गहरा करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें डोरीलाल लोधी, गौरव राठी, डॉ. राजेश शर्मा, सेवानंद शर्मा, लालू चेयरमैन, दीपक भाटी (RWA अध्यक्ष), आदेश भडाना, राजेंद्र राव, कंवर सिंह, जितेंद्र भाटी, विक्रम यादव, मोहित भाटी, राकेश राठी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के समापन पर सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और पार्टी की सफलता जनता के विश्वास पर आधारित है। इस बैठक से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।
