बुधवार, 5 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-82 पॉकेट-7 में 1100 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर, भव्य रूप से मनाई गई देव दीपावली!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-82 पॉकेट-7 में 1100 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर, भव्य रूप से मनाई गई देव दीपावली!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। सेक्टर-82 स्थित पॉकेट-7 में हर वर्ष की भांति इस बार भी देव दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने 1100 दीप जलाकर पूरे परिसर को दीपमय बना दिया। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक आरती संपन्न हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर झूम उठे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया था। इसी खुशी में देवताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए थे। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं, और देवताओं ने प्रसन्नता में दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इसीलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि इस दिन गंगा घाटों पर दीपदान, तुलसी पूजा, व्रत और दान की विशेष परंपरा होती है।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, देवमणि शुक्ल, गोरे लाल, रवि राघव, विकास शर्मा, सर्वेश तिवारी, दीपक मेहरा, दिनेश पाठक, अनूप शर्मा, राजेश गुप्ता, विभा शुक्ला, महासचिव बंटी कुमारी, सीमा, विनीता, रश्मि राघव, भावना पांडेय, रमेश शर्मा, संजय पांडे, बिजेंद्र सिंह, प्रशांत पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।