ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : फर्जी तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने वाले पर जांचोपरांत मुकदमा हुआ दर्ज।||Mau: Following an investigation, a case was filed against a man who fraudulently obtained two passports.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
फर्जी तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने वाले पर जांचोपरांत मुकदमा हुआ दर्ज।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक युवक के खिलाफ कुटरचित तरिके से दस्तावेज में हेराफेरी कर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने जांचोपरांत मुकदमा दर्ज अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।                     विस्तार : 
पुलिस के अनुसार
रामजीवन निवासी ग्राम बाडा  थाना कोपागंज जनपद मऊ के बिरुद्ध पासपोर्ट बनवाने के सम्बंध में पुलिस और एल आई यू जाँच में पाया गया कि रामजीवन मूल रूप से अपना पासपोर्ट बनवाया था इसके अतिरिक्त उसमें अपने पिता का नाम सीता राम व माता का नाम मन्नावती पत्नी का नाम नीतू निवासी ग्राम बाडा थाना कोपागंज पोस्ट इंदारा जनपद मऊ के नाम से कूटरचिट दस्तावेज के आदि के आधार पर पासपोर्ट बनवाया गया है। जिसके पासपोर्ट का नम्बर N 5686961 है। जिस पर उसकी जन्मतिथी 02/07/1988 अंकित है। तथा राम जीवन पुत्र सीता निवासी बाडा इंदारा थाना कोपागंज जनपद मऊ जिसका पासपोर्ट नम्बर H 7444244 व जन्मतिथि 03/07/1985 अंकित है। जिसके आधार पर राम जीवन पुत्र सीता राम निवासी बाडा थाना कोपागंज जनपद मऊ के द्वारा अलग-2 पिता व माता के नाम व जन्मतिथि में फेरबदल करके कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो पासपोर्ट बनवाया गया है। पुलिस ने कुटरचित तरिके से दस्तावेज में हेराफेरी कर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें