रविवार, 16 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-74 में महिलाओं का उत्सव: ‘महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा’ स्टॉल महोत्सव में हुनर की चमक!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-74 में महिलाओं का उत्सव: ‘महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा’ स्टॉल महोत्सव में हुनर की चमक!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। सेक्टर-74 में आयोजित ‘महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा’ स्टॉल महोत्सव ने महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान देते हुए स्थानीय महिलाओं की प्रतिभा को एक मजबूत मंच प्रदान किया। ग्रहम प्रवेश सोसाइटी परिसर में लगाए गए इस अनोखे समारोह में महिलाओं ने न सिर्फ अपने घरेलू और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया, बल्कि पहली बार अपनी पहचान को उद्यमी के रूप में स्थापित करने का अवसर भी पाया।

महोत्सव में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित हुआ है। अमर उजाला से बातचीत में सोसाइटी की महिलाओं ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें ऐसा मंच मिला है, जहां वे अपने हुनर को सीधे लोगों के सामने रख सकीं। इनमें से एकता द्वारा तैयार किए गए होम-डेकोर प्रोडक्ट्स को लोगों ने विशेष सराहना दी।

आयोजन की मुख्य संयोजक और होम मेकर्स एम्पोरियम (HME) की संस्थापक अनुराधा सहदेव ने बताया कि इस महोत्सव का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि HME + SHE = WE का फॉर्मूला महिलाओं को एक ही छत के नीचे व्यवसाय बढ़ाने और नेटवर्क बनाने का अवसर देता है।

महोत्सव में कई महिला उद्यमियों ने अपने ब्रांड पेश किए—

  • एकटार्ट्स ने आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पाद
  • सबकावैद्य अवंतिका ने 100 से अधिक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स
  • नेत्रा डिजाइन्स द्वारा तपस्या गुप्ता के आभूषण
  • वैदाही ने सूट और फैब्रिक कलेक्शन

इन सभी स्टॉल्स ने लोगों का ध्यान खींचा और खरीददारों ने भी महिलाओं के इस प्रयास को भरपूर समर्थन दिया।

सेक्टर-74 का यह महिला-केन्द्रित महोत्सव यह साबित करता है कि यदि सही मंच दिया जाए तो महिलाएँ अपने हुनर को न सिर्फ घरों से बाहर ला सकती हैं, बल्कि उसे सफल व्यवसाय में बदलने की क्षमता भी रखती हैं।।