गौतमबुद्धनगर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा व कानूनों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्राओं, महिलाओं व स्टाफ को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल फ्रॉड, फिशिंग और पासवर्ड सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।
महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार गांव, कस्बों, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।।
