शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

सुल्तानपुर : पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत ग्राम वासी महिलाओं को किया जागरूक।||Sultanpur: Police made village women aware under Mission Shakti.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत ग्राम वासी महिलाओं को किया जागरूक।।
दो टूक : सुल्तानपुर जिले में चल रहे मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत गोसाईगंज थाना क्षेत्र के  ग्राम भरथीपुर में  प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान (पाँचवाँ चरण) के अंतर्गत गोसाईगंज पुलिस ने  छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला आपातकालीन सहायता), 102 / 108 (स्वास्थ्य सेवाएँ) आदि की जानकारी विस्तार से दी।
 मिशन शक्ति के प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने ग्राम वासियों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की घटना पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने, एवं सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर दया राम मिश्रा, हेड कांस्टेबल उषा सोनी, रिंकू यादव, ने ग्राम वासियों, महिलाओं  से संबंधित उनके बचाव हेतु बनाए गए कानून की जानकारी दी ।