रविवार, 5 अक्टूबर 2025

सुल्तानपुर : टैक्स की जटिलताओं से मोदी ने छुटकारा दिलाया: विधायक विनोद सिंह।||Sultanpur: Modi has relieved us from the complexities of taxes: MLA Vinod Singh.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
टैक्स की जटिलताओं से मोदी ने छुटकारा दिलाया: विधायक विनोद सिंह।
जीएसटी रिफॉर्म को साहसिक कदम बताया।
दो टूक :  सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि व्यापारियों को टैक्स की जटिलताओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की शुरुआत की। केंद्र सरकार ने टैक्स व्यवस्था में और सुधार करने के लिए 22 सितंबर को जीएसटी रिफॉर्म लागू किया। श्री सिंह रविवार को क्षत्रिय भवन में भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर थे। 
विधायक सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर व्यापारिक दबाव बनाने के लिए 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया लेकिन मोदी सरकार ने साहसिक कदम उठाते हुए जीएसटी रिफॉर्म लागू किया। इससे न केवल व्यापारियों को बल्कि आम लोगों को भी फायदा हुआ है। जीएसटी घटने से आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 400 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स कम हुआ है। जिससे उनकी कीमत कम हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष कपूर और चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष सिंह ने भी व्यापारियों को जीएसटी रिफॉर्म के फायदे बताए।