शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

सुल्तानपुर : महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में लागू करना सच्ची श्रद्धांजलि : डा० एमपी सिंह।||Sultanpur: Implementing the ideals of great men in life is a true tribute: Dr. MP Singh.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में लागू करना सच्ची श्रद्धांजलि : डा० एमपी सिंह।
◆भाजपा ने गांधी जी की 156 वीं और शास्त्री जी की 121 वीं जयंती मनाई।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद में दो अक्टूबर देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है।पार्टी ने गुरुवार को दोनों महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121 वीं जयंती मनाई और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुपर मार्केट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान सुपर मार्केट परिसर की साफ- सफाई भी की गई।इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतिमूर्ति थे।इन दोनों महान विभूतियों ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया।हमारे दोनों पुरोधा स्वच्छता व समरसता के लिए भी कटिबद्ध थे।उन्होंने कहा महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में लागू करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा कि भाजपा सत्ता नहीं सेवा के लिए काम करने वाला दल है।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के आज 11 साल पूरे हो गए।इसी दिन 2014 को प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू व  ने संबोधित करते हुए कहा दोनों महापुरुषों का जीवन अनुकरणीय है।संचालन नगर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने किया। इसके बाद पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में पार्टीजनों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर शाहगंज चौराहा स्थित खादी आश्रम पहुंचकर खादी कपड़ों की खरीदारी की।उन्होंने कहा खादी सिर्फ वस्त्र नहीं बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने वोकल फार लोकल पर जोर दिया। कार्यक्रम के जिला संयोजक आनन्द द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट किया।इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,विजय प्रताप त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, संदीप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, सुनील वर्मा,अखिलेश जायसवाल,आशीष सिंह रानू, अजय सिंह लीडर, किन्नू तिवारी, अरुण सिंह पूर्व सभासद, इन्द्रदेव मिश्रा,बबिता तिवारी,मंजू तिवारी रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।