ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में REI-2025 के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में REI-2025 के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले Renewable Energy India (REI)-2025 एवं The Battery Show India-2025 कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में लगभग 8000 प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है, जिसके कारण ट्रैफिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है।

यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर वाहनों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार इस गोलचक्कर को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक को निम्नानुसार डायवर्ट किया गया है —

  1. गलगोटिया कट से आने वाले वाहन एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएफसीओ बिल्डिंग गोलचक्कर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एक्सपोमार्ट से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर या अन्य मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

  2. पार्किंग व्यवस्था – कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधि अपने वाहनों को एक्सपोमार्ट के अंदर बनी निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कर सकेंगे।

नोट: कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन वाहन (जैसे चिकित्सीय या फायर सर्विस) को निर्बाध रूप से आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें