मऊ :
घोसी पुलिस ने फरार चल रहे शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार।।
◆ NBW तथा 82 सीआरपीसी जारी करने के बावजूद भी काफी समय से था फरार।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना घोसी मे दर्ज मामले मे काफी समय से फरार चल रहे जालसाज सभासद पद्माकर मौर्या को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भे दिया।
फ्राड मामले में NBW तथा 82 सीआरपीसी जारी करने के बावजूद भी काफी समय से फरार चल रहा था।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेश के अनुपालन में वारण्टी सम्बन्धित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 आकाश श्रीवास्तव मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा एक नफर शातिर, जालसाज वारण्टी अभियुक्त पद्माकर मौर्या पुत्र श्यामनरायण मौर्य सा० जमालपुर मिर्जापुर जनपद घोसी सम्बन्धित मु0नं0 21740/24 अ0सं0 119/24 धारा 406/420/504/506 भादवि जो मा0 न्यायालय के आदेश अन्तर्गत धारा 82 सीआरपीसी तथा एनबीडब्लू जारी होने के उपरान्त भी मा०न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था को उसके वर्तमान पता गोयल अपार्टमेन्ट लखनऊ से समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पद्माकर उपरोक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।