मऊ :
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानो में नयी बस्ती में रहने वाले युवती और युवक के बीच शारिरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी द्वारा निकाह करने से इन्कार किये जाने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है दी है। पुलिस को तहरीर में बताया कि युवक भी पड़ोस का रहने वाला है। बताया कि युवक पिछले तीन चार वर्षों से उसके लड़की के साथ निकाह का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाता रहा। जिसके बाद जानकारी हुई तो युवक और उसके परिजनों को लड़की से निकाह करने का दबाव बनाया। लेकिन युवक के परिजन। निकाह करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई ।तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए कार्यवाही में जुटी हुई है।