सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

लखनऊ : बालिकाओं को दिया गया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण ।।||Lucknow: Self-defense training given to girls.||

शेयर करें:
 लखनऊ : 
बालिकाओं को दिया गया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण ।।
दो टूक : महिला कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा ’’मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व एवं निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त राजकीय संस्थाओं में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन (किशोरी), प्राग नारायण रोड लखनऊ में रेड ब्रिगेड लखनऊ की संस्थापक सुश्री उषा विश्वकर्मा द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सुश्री प्राची वर्मा (ब्लैक बेल्ट-3, राष्ट्रीय खिलाड़ी) द्वारा आत्मरक्षा के तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का संचालन हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन टीम, वन स्टॉप सेंटर, एवं चाइल्ड लाइन द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त लालबाग इंटर कॉलेज में भी छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित हुआ।इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही उपस्थित छात्राओं एवं आमजन को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें —
1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) शामिल हैं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाना रहा।