ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को रौंदा, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को रौंदा, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
नोएडा के सेक्टर-31 निठारी में हादसे से मचा कोहराम, लापरवाह चालक फरार, पुलिस ने कार जब्त की

नोएडा। सेक्टर-31 स्थित निठारी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक लापरवाह कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी को पीछे करते हुए चार साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चा पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। उसी दौरान पीछे की ओर आ रही कार ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने हादसे के बाद गाड़ी रोकने की बजाय वहां से भागने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में आए दिन तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, लेकिन ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें