ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :Cancer Therapy" ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर का किया आयोजन||Lucknow:Organized an informative guest lecture on "Cancer Therapy."||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
Cancer Therapy" ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर का किया आयोजन ।
दो टूक : कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ के रिसर्च सेल द्वारा आज “Chronotherapy: Circadian Rhythm and Their Influence in Cancer Therapy” विषय पर एक ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर का गुरुवार को आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो. मदन एम. गोडबोले, पूर्व प्रोफेसर, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग, SGPGIMS, लखनऊ एवं रिसर्च एडवाइज़र, KLE यूनिवर्सिटी, कर्नाटक ने बताया कि सर्केडियन रिद्म मानव शरीर की जैविक घड़ी है, जो दवाओं की प्रभावशीलता को प्रभावित करती है। क्रोनोथेरेपी के माध्यम से दवाओं का सही समय पर प्रयोग कैंसर उपचार को अधिक प्रभावी बना सकता है।
प्रो. एन.एस. वर्मा, प्रिंसिपल, हिंद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने अपने संबोधन में कहा कि क्रोनोबायोलॉजी को कैंसर अनुसंधान और उपचार में शामिल करना रोगियों के उपचार परिणामों को बेहतर बना सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट जी ने की तथा डीन प्रो. सबुही कुरैशी सह-अभिभावक रहीं। आयोजन सचिव प्रो. शरद सिंह एवं डा.एस.श्रीवास्तव रहे।
कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, रेज़िडेंट्स एवं नर्सिंग स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें