शनिवार, 18 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: पुलिस ने त्योहारों से पहले कड़ा सुरक्षा निरीक्षण, मेट्रो और मॉल में की पैदल पेट्रोलिंग!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: पुलिस ने त्योहारों से पहले कड़ा सुरक्षा निरीक्षण, मेट्रो और मॉल में की पैदल पेट्रोलिंग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा: आगामी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद ने एडीसीपी नोएडा श्री सुमित कुमार शुक्ला और एसीपी-2 नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ सेक्टर-24 क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन, मॉल और भीड़-भाड़ वाले अन्य सार्वजनिक स्थानों में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पैदल पुलिस पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल की लगातार उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों पर सक्रिय निगरानी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहने और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी त्योहारों के दौरान नागरिक एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मना सकें।।