ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: त्यौहारों से पहले कसी सुरक्षा कड़ी, फुट पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग से बढ़ाई सतर्कता!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: त्यौहारों से पहले कसी सुरक्षा कड़ी, फुट पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग से बढ़ाई सतर्कता!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर:पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत, डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान और एडीसीपी श्री सुधीर कुमार के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा श्री अरविन्द कुमार ने थाना दनकौर क्षेत्र में व्यापक फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि संदिग्ध वाहनों की सघनता से जांच की जाए, बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जाए और नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ तुरंत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

सड़कों पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अतिक्रमण हटवाए और पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस कदम का उद्देश्य आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस कमिश्नरेट ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून का पालन करें, ताकि सभी सुरक्षित और खुशहाल त्यौहार मना सकें।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें