ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: पुलिस ने त्यौहार सुरक्षा के लिए सड़कों पर चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज की !!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: पुलिस ने त्यौहार सुरक्षा के लिए सड़कों पर चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज की !!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक ::नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में, एडीसीपी श्री सुमित शुक्ला व एसीपी-3 सुश्री ट्विंकल जैन ने थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि संदिग्ध वाहनों की सघनता से जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही सड़कों से अतिक्रमण हटवाया गया और पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन कदमों से आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें