गौतमबुद्धनगर : दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे संग शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर :: दादरी। थाना दादरी पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुठल उर्फ मेहंदी हसन पुत्र जमालुद्दीन निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी थाना दादरी, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त को कठहैरा मोड़ के पास से दबोचा, जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। वह इससे पहले थाना दादरी में दर्ज दो मुकदमों—मु.अ.सं. 541/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और मु.अ.सं. 309/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट—में भी वांछित था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।