ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माईवुड्स सोसाइटी में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, टहलने निकले रेजिडेंट पर झुंड ने किया हमला!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माईवुड्स सोसाइटी में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, टहलने निकले रेजिडेंट पर झुंड ने किया हमला!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा वेस्ट !!
महागुन माईवुड्स सोसाइटी में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। बीती रात सोसाइटी के पार्क के पास टहलने निकले एक रेजिडेंट पर 3-4 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रेजिडेंट ने किसी तरह खुद को बचाते हुए जान बचाई।

हमले की यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। वहीं निवासियों ने प्राधिकरण और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन इन कुत्तों को जल्द पकड़कर कहीं और शिफ्ट करे ताकि रेजिडेंट्स चैन की सांस ले सकें।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें