रविवार, 19 अक्टूबर 2025

गोण्डा- फुलवारी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस व दीपावली का पर्व

शेयर करें:
गोण्डा- फुलवारी पब्लिक स्कूल में शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं की माताओ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मिठाई बनाने की प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, दिया सजाने की प्रतियोगिता और रैंप वॉक जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें माताओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह ने भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजाकर विद्यालय के प्रबंधक समिति के सदस्यों, अध्यापकों, अध्यापिकाओं और कर्मचारियों को दीपावली का उपहार देकर शुभकामनाएं दीं। छात्रों और शिक्षकों ने धनतेरस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
           फुलवारी पब्लिक स्कूल में 17 अक्टूबर को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने गरीब परिवारों के लिए "डोनेशन ड्राइव" कार्यक्रम चलाया, जिसमें उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कर गरीब परिवारों की दीपावली को रोशन करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर विद्यालय में एक नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान राम के अयोध्या आगमन की कहानी को प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के इस प्रयास से न केवल गरीब परिवारों को मदद मिली, बल्कि बच्चों को भी सामाजिक सेवा की भावना को समझने का अवसर मिला। फुलवारी पब्लिक स्कूल के इस पहल की सराहना की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।
((गोंडा से प्रदीप पांडेय 8858608720 की रिपोर्ट))