ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट — डीसीपी यमुना प्रसाद ने किया फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट — डीसीपी यमुना प्रसाद ने किया फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 16 अक्टूबर 2025। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सतर्क मोड में आ गया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-37 और सेक्टर-39 क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

डीसीपी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी पीसीआर और पीआरवी वाहन लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें