शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

नोएडा में समाजवादी पार्टी ने बड़े धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती!!

शेयर करें:


नोएडा में समाजवादी पार्टी ने बड़े धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा: समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन ने सेक्टर 53 स्थित सपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने किया।

सपा महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि गांधी जी सत्य और सादगी के प्रतीक थे, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन ईमानदारी और मेहनत का आदर्श है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने गांधी जी के विचारों को अपनाते हुए देश को नई दिशा दी।

सपा प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण ने इस अवसर पर कहा कि लाल बहादुर शास्त्री को ‘राष्ट्र नायक’ की उपाधि उनके उच्च विचारों और आदर्श जीवन के लिए मिली। 1925 में काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें यह उपाधि उनकी शिक्षा और व्यक्तित्व के लिए दी गई थी।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। संगठन के सदस्यों ने इस अवसर पर सपा नेताओं के साथ मिलकर शास्त्री जी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जयकरण चौधरी, ओमपाल राणा, महकार तंवर, वीरपाल प्रधान, टीटू यादव, रणधीर चौधरी, सुधीर चौहान, गौरव कुमार यादव, पिंटू यादव, तनवीर, रविंद्र यादव, तेज प्रकाश, बाबा जयवीर, सोनू त्यागी, रामवीर यादव, हाजी अली शेर, नजाकत अली, मोहम्मद चांद, सतवीर यादव, सादिक, आसिफ, बबलू शर्मा, राणा मुखर्जी, उदय सिंह, हर्पाल सिंह, मोहित यादव, प्रिंस गुर्जर, वीर बहादुर, राम सहेली, लाल सिंह गौतम, विश्वास यादव, एडवोकेट राहुल यादव, बिल्लू सैफी, सोनू त्यागी, लोकेश यादव, अमित यादव, राजेश कुमार अंबावता, अमित बसोया, रविंद्र, कृपा शंकर यादव, अनीश, साहिल चौधरी, सौरभ मौर्य और ज्ञानेंद्र यादव।

इस प्रकार सपा नोएडा महानगर संगठन ने गांधी-शास्त्री जयंती को न केवल श्रद्धा भाव के साथ याद किया बल्कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश भी दिया।।