ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में बढ़ते प्रदूषण पर आरडब्ल्यूए की पहल — निवासियों को बांटे मास्क, बच्चों की छुट्टी की मांग!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में बढ़ते प्रदूषण पर आरडब्ल्यूए की पहल — निवासियों को बांटे मास्क, बच्चों की छुट्टी की मांग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद नोएडा के सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आरडब्ल्यूए ने जागरूकता की अनूठी पहल की। क्षेत्र के निवासियों को प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि नोएडा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि “लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। नोएडा प्राधिकरण को चाहिए कि सेक्टरों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल और धुएं के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सके।”

उन्होंने एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) से भी नियमों के सख्त पालन की मांग की। दुबे ने कहा कि प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए छोटे बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी जानी चाहिए, क्योंकि यह प्रदूषण उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि “जानलेवा प्रदूषण से बचने के लिए सभी मास्क का प्रयोग करें। बचाव ही सुरक्षा है, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा उपाय है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें