ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी ने चीरसी दनकौर में धान फसल क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी ने चीरसी दनकौर में धान फसल क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 15 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्राम चीरसी दनकौर में खरीफ 2025-26 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसान वेग्राम शर्मा के खेत (गाटा संख्या 277) में क्रॉप कटिंग के मानक 10×10×10 मीटर त्रिकोण क्षेत्रफल में फसल की कटाई करवाई, जिसमें परीक्षण के दौरान 19.070 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक पद्धति से की जाए, ताकि धान उत्पादन का सटीक आकलन सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल शाहरुख खान, राजस्व निरीक्षक और बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें