ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर में महिला जनसुनवाई व पोषण पंचायत सम्पन्न!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


 गौतमबुद्धनगर में महिला जनसुनवाई व पोषण पंचायत सम्पन्न!!

 वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक : गौतमबुद्धनगर, 15 अक्टूबर 2025। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज ब्लॉक बिसरख में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला जनसुनवाई एवं पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की।

डॉ. भराला ने विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं की समस्याएं सुनीं और घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण और पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पोषण पंचायत में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार” विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। महिलाओं को संतुलित आहार, कुपोषण उन्मूलन और गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर, बाल विकास परियोजना अधिकारी इफ्तिखार अहमद, संरक्षण अधिकारी विभा त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रिंकी रानी सहित मुख्य सेविकाएँ और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं — 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन — के बारे में जानकारी दी।

डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या में निर्भीक होकर प्रशासन से संपर्क करें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें