ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर जेवर पुलिस अलर्ट — एसीपी सार्थक सैंगर ने किया फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर जेवर पुलिस अलर्ट — एसीपी सार्थक सैंगर ने किया फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 16 अक्टूबर 2025।
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा श्री सार्थक सैंगर ने थाना जेवर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी व एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में की गई।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी ने थाना प्रभारी जेवर को निर्देश दिए कि संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग की जाए और बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस दौरान एसीपी ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया और क्षेत्र में तैनात पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए।

त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें