ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, डीसीपी सेंट्रल ने सेक्टर-142 में किया फुट पेट्रोलिंग!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, डीसीपी सेंट्रल ने सेक्टर-142 में किया फुट पेट्रोलिंग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीसीपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को आदेश दिया कि संदिग्ध वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोककर सघनता से चेकिंग की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल मिल सके।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें