गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

बुलंदशहर: भाई ने बहन पर सरेराह किया चाकू से हमला, भीड़ ने बचाई जान!!

शेयर करें:

बुलंदशहर: भाई ने बहन पर सरेराह किया चाकू से हमला, भीड़ ने बचाई जान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: सिकंदराबाद (बुलंदशहर), 9 अक्टूबर 2025: यूपी के बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जब एक भाई ने अपनी बहन पर सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भयंकर था कि पीड़िता का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया।

भीड़ ने दिखाई हिम्मत, बचाई महिला की जान

हमले के समय मौके पर मौजूद लोगों ने तेजी से हस्तक्षेप किया। भीड़ ने युवक के हाथ से चाकू छीनकर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हायर सेंटर पहुँचाया, जहां महिला का उपचार जारी है और आरोपी का भी इलाज किया जा रहा है।

आरोपी का बयान: बहन के नाजायज संबंध से था नाराज

हमले के बाद युवक ने पुलिस को बताया कि पीड़िता उसकी बहन है। उसने बताया कि पांच साल पहले घरवालों ने उसकी बहन की शादी दिल्ली कैंट में कर दी थी। शादी के बाद बहन के दो बच्चे हुए। शादी के पहले साल सब ठीक था, लेकिन दूसरे साल से वह किसी और के साथ संबंध में आ गई।

युवक ने बताया कि बहन अपने प्रेमी को लेकर मायके आती और घर पर ही गलत काम करती थी। जब उसे ऐसा करने से रोका जाता, तो वह धमकियां देती थी। आरोपी ने बताया कि उसने काफी समय तक यह सब सहा, लेकिन बहन के व्यवहार और नाजायज संबंध से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

मौके की जानकारी

घटना सिकंदराबाद की दादरी गेट चौकी से मात्र 200 मीटर दूर सरेराह हुई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें महिला पर ताबड़तोड़ वार करते हुए युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है।