ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: हत्या के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी, अवैध तमंचा बरामद — जारचा पुलिस की बड़ी सफलता!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: हत्या के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी, अवैध तमंचा बरामद — जारचा पुलिस की बड़ी सफलता!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्ध नगर। थाना जारचा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सूझबूझ और तत्परता से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सचिन पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी ग्राम आनंदपुर, थाना जारचा को जनपद अलीगढ़ के घंटाघर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा .315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया गया।

घटना पृष्ठभूमि:
20 अक्टूबर 2025 को थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम सैंथली में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में दो लोगों — अजयपाल और दिपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त सचिन नामजद था और तब से फरार चल रहा था।

अभियुक्त का विवरण:
सचिन पुत्र ब्रह्म सिंह, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी ग्राम आनंदपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्ध नगर।

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त पर हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित छह गंभीर मुकदमे दर्ज हैं — जिनमें थाना पिसावा (अलीगढ़) और थाना जारचा (गौतमबुद्ध नगर) के मामले शामिल हैं।

बरामदगी:
1 तमंचा .315 बोर मय खोखा कारतूस।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें