महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता: एसीपी ट्विंकल जैन ने बरौला में किया संवाद!!
दो टूक :: नोएडा।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को एसीपी-3 नोएडा सुश्री ट्विंकल जैन ने ग्राम बरौला में स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित किया और महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 और पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से जुड़े खतरों, सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सतर्कता, ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
एसीपी ने बताया कि तकनीकी युग में महिलाओं व युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा की जागरूकता बेहद ज़रूरी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।