गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान : महिलाओं को सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी!!

शेयर करें:


नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान : महिलाओं को सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2025 को एसीपी-3 नोएडा सुश्री ट्विंकल जैन ने थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत गौर ग्रैंड्योर व जोडियक सोसाइटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार, पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी व फिशिंग से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

इसके साथ ही वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 जैसे आपातकालीन नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का यह प्रयास महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा और डिजिटल युग में सुरक्षित व्यवहार को लेकर सराहनीय पहल माना जा रहा है।।