शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

नोएडा पुलिस की सतर्कता से महिला का खोया मंगलसूत्र बरामद, महिला ने जताया आभार!!

शेयर करें:

नोएडा पुलिस की सतर्कता से महिला का खोया मंगलसूत्र बरामद, महिला ने जताया आभार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र से एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही पुलिस ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ कीमती मंगलसूत्र (कीमत लगभग ₹2.5 लाख) बरामद कर उसे सकुशल लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना बिसरख क्षेत्र की फ्यूजन होम्स सोसाइटी मार्केट में एक महिला का मंगलसूत्र कहीं गिर गया था। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल घटनास्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने वह मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

मंगलसूत्र वापस पाकर महिला ने राहत की सांस ली और बिसरख पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।।