सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) का गौतमबुद्ध नगर में विस्तार, करण सिंह नागर बने जिलाध्यक्ष।।

शेयर करें:


भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) का गौतमबुद्ध नगर में विस्तार, करण सिंह नागर बने जिलाध्यक्ष।।

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: गौतमबुद्ध नगर। जिले के ग्राम बादलपुर में भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) का संगठन विस्तार कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और मज़बूत करने तथा किसानों की आवाज़ को बुलंद करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने करण सिंह नागर को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन हमेशा किसानों के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करती रहेगी।

बैठक में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। युवा जिला प्रभारी हापुड़ गौरव मावी ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों की एकता को मज़बूत बनाना और जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने नए जिलाध्यक्ष करण सिंह नागर का स्वागत करते हुए संगठन के साथ मिलकर गांव-गांव तक किसान एकता के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को लेकर भविष्य की रणनीति और आगामी अभियानों पर भी चर्चा की गई।।