शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

जिला स्तर पर वॉलीबॉल व फुटबॉल टीम का चयन सम्पन्न, अब मेरठ में होंगे मंडल स्तरीय ट्रायल!!

शेयर करें:


जिला स्तर पर वॉलीबॉल व फुटबॉल टीम का चयन सम्पन्न, अब मेरठ में होंगे मंडल स्तरीय ट्रायल!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 03 अक्टूबर 2025

जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय वॉलीबॉल और फुटबॉल टीम चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नोएडा एजुकेशन एकेडमी में आयोजित ट्रायल्स के दौरान महिला व पुरुष वॉलीबॉल टीम का गठन किया गया।

महिला वॉलीबॉल टीम में श्वेता, सपना, कल्पना, दृष्टि, कुशवाहा और आरुषि सक्सेना को जगह मिली, वहीं पुरुष वर्ग की टीम में रोहित, कुंतल, सौरभ कुमार, रूपक कुमार, श्री ओम, रौनक त्यागी, ईशान, दक्ष और अभिषेक चयनित हुए।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि महिला वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल 4 अक्टूबर को और पुरुष वर्ग के 7 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में होंगे। इसके बाद महिला वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक चित्रकूट धाम में तथा पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक झांसी में आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में, फुटबॉल चयन ट्रायल एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 में सम्पन्न हुए। फुटबॉल टीम में निखिल गिरी, मेनन, राज जयकुमार, यश कुमार, आदित्य रावत, स्पर्श शर्मा, अखिलेश टोपो, कृष्ण कुमार, स्पर्श त्यागी, हर्ष यादव, अंशुल और टोयस कुमार को चुना गया। यह चयन जिला फुटबॉल सचिव वाजिद अली की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

फुटबॉल खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल भी 4 अक्टूबर को मेरठ में आयोजित होंगे। मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता (10 से 17 अक्टूबर) में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।।