रविवार, 19 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: धान फसल की क्रॉप कटिंग का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण, किसानों से की बातचीत!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: धान फसल की क्रॉप कटिंग का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण, किसानों से की बातचीत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतम बुद्ध नगर, 18 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने आज तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम दलेलगढ़ में खरीफ वर्ष 2025–26 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन खेत पर पहुंचे और किसान रवि की भूमि (गाटा संख्या–61) पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई। परीक्षण के उपरांत 8.500 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ।

इस दौरान एडीएम प्रशासन ने गांव के किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और कृषि संबंधी चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल असीस कुमार, बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि, संबंधित राजस्व निरीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।