बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दर्जनभर यात्री घायल!!

शेयर करें:


यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दर्जनभर यात्री घायल!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: मथुरा!!
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 131 के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से कानपुर जा रही यात्री बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के पीछे ड्राइवर को झपकी आना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

बस में उस समय करीब 40 सवारियां मौजूद थीं। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बलदेव पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।।