अम्बेडकर नगर:
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दिया मंत्र।।
मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के थानाध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर के नेतृत्व में महरुआ थाना क्षेत्र के मेढवा रघुवंशी गांव में उपनिरीक्षक थाना महरुआ सुधीर त्रिपाठी तथा महिला आरक्षी आशा यादव और हेड कांस्टेबल नितिन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में महिलाओं के समूह को एकत्र कर उनको उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।उप निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी के द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,साइबर हेल्पलाइन 1930,एंबुलेंस सेवा 108,चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा 1098,स्वास्थ्य सेवा102,महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।इस दौरान महिला आरक्षी आशा यादव के द्वारा उपस्थित महिलाओं के समूह को "गुड टच बैड टच" घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर भी गहनता से जागरूक किया गया।उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं न डरें न सहें बल्कि गलत का विरोध करें उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार महिला मिशन शक्ति 5 के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान और विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं पर जागरूकता फैलाई जा रही है जिसके क्रम में मेरी थाने की टीम के द्वारा जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत मेड़वा रघुवंशी की महिलाओं ने उपस्थित होकर जागरूकता संबंधी विचार को सुना और भविष्य में किसी भी आकस्मिक स्थिति में उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
