मिशन शक्ति 5.0 के तहत आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: गौतम बुद्ध नगर, 06 अक्टूबर 2025
जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत दनकौर स्थित परियोजना कार्यालय में आत्मरक्षा (Self Defense) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, जिससे वे किसी भी आकस्मिक या विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
कार्यशाला में सीडीपीओ संध्या सोनी एवं मुख्य सेविका किरण भारती ने आत्मरक्षा से संबंधित उपयोगी टिप्स और व्यवहारिक डेमो प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा का ज्ञान आत्मविश्वास बढ़ाता है और महिलाओं को हर स्थिति में सक्षम बनाता है। वहीं, आत्मरक्षा न आने से होने वाली संभावित हानियों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी QR कोड के माध्यम से प्रतिभागियों से सुझाव लिए गए। साथ ही, पोषण माह के तहत ECCE (Early Child Care & Education) की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, विकास एवं पहल पुस्तिका के प्रयोग और उससे होने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सेविकाओं ममता और पूनम ने अपने-अपने सेक्टरों में सफलतापूर्वक किया।।
