ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : सदरुद्दीनपुर में पशु मेला का हुआ आयोजन,771 पशुओं का हुआ इलाज

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
 
   ।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
 दो टूक ,आजमगढ़  ।  जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें  उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा व पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने पशु पालकों को जानवरों में होने वाली बीमारी और बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

मेले में पशु पालकों को कीड़ी और किलनी से बचाव के लिए लिए मिनरल मिक्चर का वितरण किया गया। पशुओं को एलएसडी डिजीज का टीका लगाया गया। मौके पर पांच पाशुओं का बीमा भी किया गया। शिविर में कुल छोटे बड़े 711पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र जायसवाल के हाथों फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पशु पालकों को चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंह ,पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, विक्रमा प्रसाद,मिथलेश यादव, मनीष आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें