सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

🌾 वर्षा और तेज हवा से फसलों को संभावित नुकसान, कृषक 72 घंटे में दें क्षति की सूचना!!

शेयर करें:


🌾 वर्षा और तेज हवा से फसलों को संभावित नुकसान, कृषक 72 घंटे में दें क्षति की सूचना!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 06 अक्टूबर 2025।
जनपद में सोमवार को अचानक हुई वर्षा और तेज हवाओं के कारण किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने सभी किसानों से अपील की है कि यदि उनकी फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई हो, तो वे 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक खेत में सूखने हेतु रखी गई फसलें यदि ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा या बेमौसम वर्षा से प्रभावित होती हैं, तो किसान को इसकी सूचना देना जरूरी है।

किसान अपनी फसल क्षति की जानकारी भारत सरकार के टोल-फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे टोल-फ्री नंबर 18002091111, 18008896868 या 14447 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

क्षेत्रवार एआईसी प्रतिनिधियों के संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं—

  1. देवराज सिंह (तहसील दादरी) – 7906769211
  2. धीरज कुमार (तहसील सदर) – 7579561257
  3. रामोवतार (तहसील जेवर) – 7754924114

उप कृषि निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों के बीच इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और फसलों की क्षति का विकास खंडवार आंकलन कर रिपोर्ट तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि बीमित किसानों को समय पर मुआवजा और बीमा लाभ मिल सके।।