ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने स्कूल में चलाया मिशन शक्ति फेज-5, छात्राओं को दी सुरक्षा व साइबर जागरूकता!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने स्कूल में चलाया मिशन शक्ति फेज-5, छात्राओं को दी सुरक्षा व साइबर जागरूकता!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 16 अक्टूबर 2025:
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की महिला सुरक्षा पहल मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत थाना बादलपुर क्षेत्र के एक स्कूल में स्कूली छात्राओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान आयोजित किया गया। एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती दीक्षा सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

अभियान के दौरान छात्राओं को वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, और पुलिस हेल्पलाइन-112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई और हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किए गए।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल लड़कियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें साइबर और सामाजिक सुरक्षा के उपायों से भी परिचित कराना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें