ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई — 4 महिला तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई — 4 महिला तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर।
थाना सूरजपुर पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गांजा तस्करी में लिप्त चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 4 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम —
1️⃣ इन्द्रा देवी पत्नी सतपाल, निवासी गंगागढ़, बुलंदशहर (वर्तमान में एच्छर, बीटा-2) – कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा।
2️⃣ गीता पत्नी प्रकाश, निवासी अलीगढ़ (वर्तमान में कासना) – कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम गांजा।
3️⃣ उर्मिला उर्फ लालमुखी पत्नी शेर सिंह, निवासी अलीगढ़ (वर्तमान में बल्ला मढ़ैया, बीटा-2) – कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम गांजा।
4️⃣ मीना पत्नी सुनील, निवासी बुलंदशहर (वर्तमान में नट मढ़ैया, बीटा-2) – कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम गांजा।

पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, और यह गिरोह लंबे समय से गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में गांजा तस्करी में सक्रिय था।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ईटा-1 की सर्विस रोड पर गश्त के दौरान की गई, जब संदिग्ध महिलाओं को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।

अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें