गौतमबुद्धनगर: थाना बिसरख पुलिस ने महिला की सैलरी में कटौती वापस दिलाई, मिशन शक्ति 5.0 में तेजी से कार्रवाई!!
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 09 अक्टूबर 2025:
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना बिसरख पुलिस ने एक त्वरित और सराहनीय पहल की।
दिनांक 09.10.2025 को थाना बिसरख में एक महिला ने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को सूचित किया कि वह जहां कार्यरत थी, वहां के मालिक ने उसकी सैलरी में से 5000 रूपये काट लिए हैं। सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस की टीम तुरंत फ्यूजन होम्स सोसायटी स्थित क्लीनिक पर पहुंची और वहां के मालिक से वार्ता की।
तत्काल कार्रवाई के बाद महिला को उसकी कटौती गई सैलरी की पूरी राशि वापस दिलाई गई। अपनी सैलरी वापस मिलने के बाद महिला अत्यंत प्रसन्न हुई और दिल से बिसरख पुलिस की मिशन शक्ति टीम का धन्यवाद किया।
थाना बिसरख पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस लगातार तत्पर है।।