ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन — 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार, कार से 4.5 लाख रुपये बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन — 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार, कार से 4.5 लाख रुपये बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा!! भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को दादरी तहसील में तैनात लेखपाल दर्शन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई धूम मानिकपुर गांव में की गई, जहां लेखपाल अपने एक निजी साथी के साथ मौजूद था। टीम ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर सूरजपुर थाना पहुंचाया।

सूत्रों के मुताबिक, लेखपाल ने पीड़ित पक्ष से जमीन रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और लेखपाल को रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही पकड़ लिया। तलाशी में लेखपाल की कार से 4.5 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए, जिसकी जांच जारी है।

टीम के अनुसार, लेखपाल का साथी भी इस पूरे खेल में शामिल था और रिश्वत लेने में उसकी मदद कर रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी लेखपाल लंबे समय से अवैध वसूली कर रहा था। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण सफलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें