ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर : चोरी की वारदात का खुलासा: नॉलेज पार्क पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, अवैध चाकू और 4 बंडल वायर बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


गौतमबुद्धनगर : चोरी की वारदात का खुलासा: नॉलेज पार्क पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, अवैध चाकू और 4 बंडल वायर बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक पुत्र रमेश निवासी निलोनी मिर्जापुर, थाना रबूपुरा, जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 4 बंडल वायर और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना नॉलेज पार्क में दो मुकदमे दर्ज किए गए — पहला मुकदमा चोरी से संबंधित (मु.अ.सं. 237/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस) और दूसरा अवैध चाकू बरामदगी से संबंधित (मु.अ.सं. 238/2025 धारा 4/25 आयुध अधिनियम)।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी कई गंभीर मामलों — हत्या, डकैती और अवैध हथियार रखने — में जेल जा चुका है। इनमें थाना दनकौर, बीटा-2 और नॉलेज पार्क में दर्ज कुल पाँच मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि वह क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें