ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: बीटा-2 पुलिस ने मारपीट व गाड़ी तोड़फोड़ प्रकरण में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार, अब तक चार गिरफ्तार!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: बीटा-2 पुलिस ने मारपीट व गाड़ी तोड़फोड़ प्रकरण में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार, अब तक चार गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौच और वाहन क्षति के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान तारीफ पुत्र सोहनलाल निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर तथा जयप्रकाश पुत्र बिरजू निवासी चूहडपुर, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। इससे पूर्व पुलिस ने इसी मामले में अभियुक्त विनीत पुत्र ओमप्रकाश और राजेंद्र पुत्र उदयराम को गिरफ्तार किया था।

अब तक इस प्रकरण में कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें