लखनऊ :
पॉक्सो एक्ट का आरोपी 24 घण्टे मे हुआ अरेस्ट।
दो टूक : लखनऊ थाना विकास नगर पुलिस टूक मिशन शक्ति के तहत शिकायत मिलने पर 24 घण्टे मे आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक बीते दिनाँक 17 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०-157/2025 धारा 78/351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 7/8 पाक्सो एक्ट 2012 बनाम हरि गोविंद मिश्रा उर्फ उत्कर्ष मिश्रा उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र श्याम शंकर उर्फ अनमोल मिश्रा निवासी 6/564 वृंदावन विहार कालोनी अबरार नगर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ के विरूद्ध शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का दो वर्षों से लगातार पीछा करते हुए लैंगिक हमला करने तथा पीड़िता की निजता को भंग करने के उद्देश्य से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आशय का पंजीकृत हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण हेतु चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत होने के 24 घण्टा के अन्दर अभियुक्त हरि गोविंद मिश्रा उर्फ उत्कर्ष मिश्रा उपरोक्त को खुर्रमनगर चौराहे से टेढी पुलिया की ओर जा रहे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय अभी तक के साक्ष्य संकलन से संतुष्ट होने के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत करते हुए जिला कारागार लखनऊ निरूद्ध किये जाने का आदेश पारित किया गया।
02-मॉडस ऑपरेंडी:-
अभियुक्त द्वारा नाबालिग पीड़िता का दो वर्षों से लगातार पीछा करते हुए लैंगिक हमला करने तथा पीड़िता की निजता को भंग करने के उद्देश्य से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का कृत्य किया गया है।
03-अभियुक्त का विवरण/नाम पता-
1. हरि गोविंद मिश्रा उर्फ उत्कर्ष मिश्रा उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र श्याम शंकर उर्फ अनमोल मिश्रा निवासी 6/564
वृंदावन विहार कालोनी अबरार नगर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ।
04- अनावरित अभियोग का विवरण-
(1) मु0अ0सं0 157/2025 धारा 78/351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 पाक्सो एक्ट थाना विकासनगर लखनऊ।
05-गिरफ्तार करने वाली थाना विकासनगर की पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, बीट प्रभारी सब्जी मण्डी, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
3. उ0नि0 गोरेलाल, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
4. मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
5. आरक्षी रघुवीर थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।